अल्मोड़ा-बैठक मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा तय किया गया कि अगर सरकार ने सेनानी परिवारों की समस्याओ की कोई सुध न ली तो गांधी वादी तरीको से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।बैठक के बाद संग़ठन द्वारा अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जनपद अल्मोड़ा द्वारा द्वारा शाल और माला पहना कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर संग़ठन अध्यक्ष कमलेश पांड़े ने पालिका अध्यक्ष का आभार प्रकट किया कि अध्यक्ष ने पालिका परिसर में स्वत्रंता सेनानी गैलरी बनाकर सेनानी परिवार वालो को सम्मान दिया हैःइस अवसर पर विधायक अल्मोड़ा को संग़ठन की ओर से पत्र किया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि जब भी भविष्य में सरकार का सत्र चले तो अपनी ओर से सेनानी परिवार की समस्याओं को सरकार के सामने रखे और सरकार का ध्यान आकृष्ट करे।श्री तिवारी ने संग़ठन को आश्वस्त किया कि जब भी सरकार का सत्र चलेगा सेनानी परिवार की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।साथ ही विधायक द्वारा यह भी कहा गया कि जब भी भविष्य में राष्ट्रीय दिवस होंगे उनकी ओर से सेनानी परिवार वालो को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में अध्यक्ष कमलेश पांड़े के अतिरिक्त संरक्षक तारा चंद्र शाह,उपाध्यक्ष पुश्कर प्रशाद पांड़े,संग़ठन मंत्री बद्री दत्त पांड़े,भगवती पांड़े,पार्वती बिष्ट,नन्दन सिंह कार्की, बिपिन पांड़े,विनय पांड़े,कैलाश बर्मा,महेंद्र नेगी,किशन जोशी,कैलाश जोशी,गीता पांड़े,विनीता पांड़े,मोहित पांड़े,आदि लोग उपस्थित थे।