देहरादून-शासकीय आवास पर भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की अजेय बढ़त पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है।
लगातार बढ़ रहा है मार्जिन
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 2,08,813 वोटो से आगे
गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी 1,30,123 वोटो से आगे
हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 94,543 वोटो से आगे
नैनीताल सीट से अजय भट्ट 3,16,218 वोट से आगे
टिहरी सीट से राज्यलक्ष्मी शाह 2,01,462 वोट से आगे
