अल्मोड़ा-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ०अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष महोदया UPWWA के आह्वान में श्रीमती हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष UPWWA ALMORA के निर्देशन में आज पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पुलिस लाईन परिसर/ थाना परिसर के आस पास अपने बेहतर कल के लिए वृक्षारोपण किया गया।इसके साथ ही पुलिस परिवार के 92 बच्चों ने भी पर्यावरण दिवस पर आनलाईन पोस्टर/ कविता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी रंगीन कलमों से जागरूकता हेतु सुंदर प्रस्तुति दी गई।
