नैनीताल-उत्तराखण्ड पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ० अलकनन्दा अशोक के निर्देशन में किये जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों/कार्यक्रमों के अंतर्गत उपवा जिलाध्यक्षा श्रीमती हेमा बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन में एवम् जिला नोडल अधिकारी श्रीमती विभा दीक्षित महोदया के नेतृत्व में पुलिस परिवार के 10 वीं 12 वीं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को कैरियर का सही चुनाव कैसे करें?इस बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।सेमिनार के श्री दीक्षित मिश्रा करियर काउंसलर ने सर्वप्रथम परीक्षार्थियों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और अपनी वास्तविक क्षमता पहचानते हुए,समय का सदुपयोग करने के साथ अपनी रुचि के अनुसार कैरियर का चुनाव करने सम्बधी,डिप्रेसन और तनाव से दूर रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति करने के टिप्स दिए।इसके उपरांत 12 वी के बाद उच्च शिक्षा के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान एवं उनमें प्रवेश करने के लिए होने वाली परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। सिविल सर्विसेज,इंजीनियरिंग, मेडिकल,बैंकिंग,लॉ,अकाउंट्स एवं होटल मैनेजमेंट आदि के क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे परीक्षार्थियों का भी मार्गदर्शन किया गया।साथ ही बच्चों को खेलों एवं योगाभ्यास में नियमित रूप से भाग लेते हुए स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।अन्त में छात्रों से उनकी पसंद के कैरियर सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए।जिनका उचित मार्गदर्शन तथा समाधान भी क्षेत्राधिकारी महोदया एवं उपस्थित कैरियर काउन्सलर द्वारा किया गया।