पिथौरागढ़-उत्तराखंड पुलिस वाईफ्स वेलफेयर एशोसिएशन की अध्यक्षा डा० अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष उपवा डॉ० शिखा ठाकुर धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में पुलिस परिजनों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 2.05.2022 को पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में सहज योगा टीम पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस परिजनों को योगा व मेडिटेशन कराया गया साथ ही उनको योग व मेडिटेशन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।उपवा की इस पहल से पुलिस परिजनों में मानसिक तनाव दूर होगा तथा उत्तम स्वास्थ्य बना रहेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपवा पिथौरागढ़ डॉ० शिखा ठाकुर,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेन्द्र कुमार आर्या,उ०नि० ऊषा देव,हे० का० विनीता महर व सहज योगा टीम पिथौरागढ़ के सदस्य मौजूद रहे।
