अल्मोड़ा-एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि भारत सरकार को यू पी एस नहीं बल्कि ओ पी एस बहाल करना चाहिए।यू पी एस किसी भी तरह से स्वीकार नहीं है।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन चलाया जा रहा है और जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं होती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।मुख्यमंत्री,विधायक, प्रधानमंत्री पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो अधिकारियों,शिक्षकों,कार्मिकों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं बहाल की जाती।एक देश में दो विधान किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किए जायेंगे। सरकार को अब एहसास हो गया है कि पेंशन देना जरूरी है लेकिन संशोधित यू पी एस नहीं पुरानी पेंशन बहाली करनी होगी जो कि अक्टूबर 2005 से पूर्व के अधिकारियों,शिक्षकों,कार्मिकों को दी जा रही है।सरकार अपना अंशदान 18.5 कर रही है और कार्मिकों का अंशदान भी 10 प्रतिशत लेने की बात करती है।यह संशोधन किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं है। एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि शीघ्र ही विजय बंधु के निर्णय के अनुसार आंदोलन चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली व सचिव मुकेश रतूड़ी द्वारा भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई थी जिसमें पुरानी पेंशन के लिए ही आंदोलन की बात कही है।इसके अलावा कोई अन्य विकल्प किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जायेगा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व संयुक्त मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं,उपाध्यक्ष महेश आर्य,संयुक्त मंत्री ललित मोहन भट्ट,कोषाध्यक्ष शशि मोहन पांडेय व आडिटर श्री गणेश भंडारी द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *