अल्मोड़ा-एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी यूपीएस शासनादेश कार्मिकों व शिक्षकों के साथ छलावा है इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस के आह्वान पर आज सम्पूर्ण भारत वर्ष में यूपीएस शासनादेश की प्रतिया जलाई जा रही है।धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,सांसद जब पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो शिक्षकों, कार्मिकों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं बहाल की जाती।उत्तराखंड सहित सभी राज्यों में यूपीएस शासनादेश की प्रतिया जलाई गई। धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकार को एक देश एक विधान की नीति पर चलना चाहिए एक देश में दो विधान किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे।एनएओपीएस के बैनर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *