अल्मोड़ा-पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं। वर्तमान में एसएसपी अल्मोड़ा के पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं।आज दिनांक 28.02.2025 को देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
