अल्मोड़ा-आज लमगड़ा ब्लॉक के चायखान में उत्तराखंड क्रांति दल इकाई की बैठक संपन्न हुई जिसमें उत्तराखंड में आज के समय के जनमुद्दों पर चर्चा हुई।राजधानी गैरसैण,भू कानून,मूल निवास 1950 सहित अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें आनंद सिंह बोरा को जिला महामंत्री,राजेंद्र प्रसाद मेलकानी को संगठन मंत्री, गिरधर सिंह,रूपेश पांडे,हरीश सिंह बिष्ट को लमगड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई।साथ ही युवा प्रकोष्ठ में विनोद सिंह बोरा जिला उपाध्यक्ष,मनोज सिंह बिष्ट ब्लाक उपाध्यक्ष,राजेन्द्र कनवाल संगठन मंत्री,चन्दमोहन बोरा को ब्लाक महामंत्री नियुक्त किया गया।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महिला जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी,केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट,किरन मेहरा,मीनाशी,हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष,कैलाश रावत,दलीप सिंह,विक्रम सिंह,चन्दन सिंह,कैलाश बोरा,कमलेश रावत,नितिन,सोनू,राहुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


