अल्मोड़ा-आज उत्तराखंड क्रांति दल जनपद अल्मोड़ा इकाई द्वारा 24 अक्टूबर को उत्तराखंड क्रांति दल की तांडव रैली व मुख्यमंत्री आवास घेराव रैली को लेकर अल्मोड़ा में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पवार द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 24 तारीख की रैली के लिए विचार विमर्श किया गया।सभी क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से देहरादून पहुंचने की अपील की गई।जिसमें मुख्य बिंदु उत्तराखंड में सशक्त भू कानून,मूल निवास 1950 ,गैरसेंण को स्थाई राजधानी के साथ-साथ यूपी से उत्तराखंड की संपत्ति को मुक्त करने को लेकर रहेंगे तथा इसी को लेकर तांडव रैली की जाएगी।आज के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लिए पोस्टर व अपील सौंपी गई।आज की बैठक में नैनीताल जिला अध्यक्ष राकेश चौहान,शिव सिंह रावत,गिरीश चंद्र,जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी,मनोज बिष्ट,त्रिलोक सिंह, संजय कुमार,सनी भट्ट,पंकज कुमार, रवि चंद,रविंद्र कुमार,कुंदन कनवाल, मोहित शाह,कपिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
