अल्मोड़ा-आज सोकर कप का उद्घाटन मैच रानीखेत एकादश और कनवाल ब्रदर्स के बीच खेला गया,जिसमें रानीखेत एकादश ने 3-0 से यह मैच जीत कर अपने नाम किया।उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,नगर अध्यक्ष बीजेपी कैलाश गुरूरानी,किसान संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,पूर्व सभासद मनीष जोशी,व्यापार मंडल सचिव मयंक बिष्ट,उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,उपसचिव अमन नज्जोन,कृष्ण बहादुर,प्रक्षित साह,सूरज वाणी आदि लोग उपस्थित रहे।मैच में निर्णायक की भूमिका में शिशिर साह,लाइन मैन विनोद और रिकी रहे।मैच में गोल्डन ब्वॉयज का विशेष सहयोग रहा।
