अल्मोड़ा-इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 विद्या भारती अखिल भारतीय भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एसटीए एवम मानस पब्लिक स्कूल के छात्रों खिलाडियों ने निम्नलिखित पदक अर्जित किए।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं खिलाडिय़ों में पदक विजेता अर्जित करने वाले खिलाडी के नाम सिद्धार्थ मेहता स्वर्ण पदक,ललित मोहन गेड़ा स्वर्ण पदक,प्रतीक बिष्ट स्वर्ण पदक,सत्यम कांडपाल स्वर्ण पदक,साक्षी रावल स्वर्ण पदक,अंशिका बिष्ट स्वर्ण पदक,अवनि बिष्ट स्वर्ण पदक,मयंक पिलखवाल रजत पदक,मयंक गैड़ा कांस्य पदक,परीक्षित बिष्ट रजत पदक,अन्नू कुमारी रजत पदक
रहे।मुख्य कोच कमल कुमार बिष्ट रहे।उपरोक्त सभी विजेताओं को निबंध प्रतियोगिता एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों को मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने बधाई दी एवं शिक्षक /कोच की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया। योग एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट को श्रेय देते हुए बधाई दी साथ ही ताइक्वांडो प्रशिक्षण कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण और नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रदर्शन किया और आगे भविष्य में बड़ी सफलता हासिल करेंगे इसके लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई और खेल में बराबर तालमेल बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आशा व्यक्त की।मानस पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सभी विजेताओं को स्कूल की तरफ से आगामी वार्षिक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने इसकी घोषणा की।प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अच्छी आदतों के साथ अच्छी शिक्षा और खेलों में अधिक से अधिक जोड़ने और भविष्य बनाने की सलाह दी क्योंकि आज की युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार अच्छी आदत के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर खेलों से जोड़ना अति आवश्यक है क्योंकि आज की समय में बच्चे मोबाइल में उसके दुरुपयोग और नशे की तरफ बढ़ते हुए प्रकोप की जकड़ में आसानी से आते जा रहे हैं।उन्हें सकारात्मक माहौल देने का यह एक अच्छा अवसर होगा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उन्हें खेलों के प्रति जागरूक कर अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे माहौल की तरफ जागृत करना होगा।इसके साथ ही बाल प्रहरी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल से अवनी बिष्ट प्रथम स्थान कक्षा आठ,सार्थक जोशी प्रथम स्थान जूनियर वर्ग कक्षा पांच,प्रियांशी पांडे कक्षा आठ द्वितीय स्थान,माही बिरोरिया कक्षा आठ ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *