बागेश्वर-जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन 5 एवं 6 जनवरी 2026 को किया गया।प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक,आत्मविश्वास एवं जुझारूपन का शानदार परिचय दियाजूनियर,सब-जूनियर,कैडेट,सीनियर एवं किड्स वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कड़े संघर्ष के साथ पदक अपने नाम किए।मेडल तालिका में अल्मोड़ा जिले ने सर्वाधिक 26 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि 18 स्वर्ण पदकों के साथ बागेश्वर ने द्वितीय एवं 11 स्वर्ण पदकों के साथ देहरादून ने तृतीय स्थान हासिल किया।अल्मोड़ा ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 18 जनवरी से जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाले द्वितीय फेडरेशन कप में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता इंडिया ताइक्वांडो,जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है, के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।उक्त (ओपन राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता) में उत्तराखंड के आठ जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों, प्रशिक्षक,रैफरी आदि के बागेश्वर में आयोजित दो दिवसीय ओपन राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लिया जोकि दिनांक 5 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया।जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट एवं सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अल्मोड़ा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी ने बताया कि आगामी द्वितीय राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2026) के लिए 15 दिन का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है इसमें विशेष तकनीक के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सफलता हासिल कर सके पदक जीत सके इस स्तर की तकनीक शैली के साथ खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा की जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, गिरीश मल्होत्रा,प्रदीप जोशी, मनोज सनवाल,हरीश कनवाल,रवि रौतेला,अनंत बिष्ट, प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल श्रीमती मंजू बिष्ट,ताइक्वांडो प्रशिक्षक राष्ट्रीय रेफरी दीक्षा कांडपाल,ताइक्वांडो प्रशिक्षक काजल कांडपाल,राजेंद्र राणा, पंकज कुमार,कमल जोशी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक जीपी पंकज,खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

