अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिले के प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब ब्लैक पंथर ताइक्वांडो एकेडमी से प्रशिक्षक कमल जोशी राष्ट्रीय रेफरी ब्लैक बेल्ट के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने बताया कि प्रशिक्षक कमल जोशी के प्रशिक्षण में ताइक्वांडो के प्रतिभावान खिलाड़ी सौम्य खेर ने अंडर 17 आयु वर्ग तथा 63 से 68 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदियों पर अधिकतम अंक से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर प्रदीप कुमार जोशी सचिव डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने विजेता खिलाड़ी एवं उनके कोच कमल जोशी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जानकारी दी कि गृहक्षेत्र अल्मोड़ा पहुंचने पर उनका और कोच का भव्य स्वागत किया जाएगा।इसके साथ ही सौम्य की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग़यल,इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर, महेंद्र सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन,सचिव रवि शंकर फर्स्वाण,राजेंद्र सिंह राणा,पंकज कुमार,अन्नत बिष्ट,दयाल सिंह,मनोज सनवाल चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा,आशीष वर्मा,दीपक वर्मा,शिरीश कपूर,डॉ भूपेंद्र वल्दिया,जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट,श्रीमती मंजू जोशी,गिरीश मल्होत्रा,गिरीश गोस्वामी,कमल कुमार बिष्ट,कुन्दन कुमार बिष्ट,राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष कांग्रेस,श्रीमती गीता बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,कुंदन लटवाल,ललित लटवाल,ताइक्वांडो कोच दीक्षा कांडपाल,काजल कांडपाल,मनोज पांडे,ताइक्वांडो प्रशिक्षक यशपाल भट्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।कमल कुमार बिष्ट अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने कहा कि ताइक्वांडो आज की विपरीत परिस्थितियों और असुरक्षित माहौल में जहां आत्मरक्षा हेतु वरदान है वहीं दूसरी तरफ ताइक्वांडो खेल के नियमित अभ्यास से खिलाड़ी अपने आप को बेहतर मजबूत,आत्मविश्वास और धैर्यवान बनाते है।साथ ही स्वस्थ, निरोग और मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित पाते हैं।ताइक्वांडो खेल आज न केवल अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सम्मान और गौरव का प्रतीक अपितु खेल जगत में प्रभावशाली,आकर्षक बहुआयामी,प्रचलित और सम्मान की दृष्टि से देखा और खेले जाने वाला अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक का हिस्सा है।आज जहां इसमें खेल कोटे के तहत अपार संभावनाएं हैं वहीं सुरक्षित भविष्य और कैरियर के लिए भी यह प्रभावी है। कमल कुमार बिष्ट ताइक्वांडो कोच पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय पदक विजेता ने बताया कि आने वाले समय में हमारे प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य राष्ट्रीय स्तर से और ऊंचे स्तर पर उठकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी दमदार उपस्थिति देने के लिए सक्षम है एवं सराहनीय सफलताएं अर्जित करने के लिए लगातार संघर्ष कर तकनीक से प्रशिक्षण में लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं।कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि हम और डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य इकाई से और राष्ट्रीय संस्था इंडिया ताइक्वांडो जोकि भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स से संबद्ध हैं बेहतर परिवेश बनाने और बेहतर प्रयास करने के लिए और संकल्पित है।
