अल्मोड़ा-आज दिनांक 22/8/23 को प्रातः काल 7: 30 पर ट्रक संख्या यूके04सीबी 2021 के चालक दीपक सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी मोलाकोट थाना पाटी चंपावत द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन उपरोक्त चलाकर बालिका सोनी उम्र करीब 6 वर्ष पुत्री हरीश बजेठा निवासी क्वेटा मशान खाल शहरफातक को टक्कर मार देने से बालिका सोनी की पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है।सूचना पर लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह मय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शव को कब्जे पुलिस लेकर बाद पंचायतनामा पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है।वाहन तथा चालक को कब्जे पुलिस लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *