बागेश्वर-उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा चलाई गई ट्रैफिक वालंटियर्स स्कीम के तहत स्थानीय ट्रैफिक वॉलंटियर्स भी ट्रैफिक पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर यातायात व्यवस्था का संचालन करने में पुलिस का सहयोग करेंगे।जिस क्रम में दिनांक 01/05/2022 से रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।जिसमें 42 ट्रैफिक वॉलिंटियर्स कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अमित श्रीवास्तव द्वारा यातायात संचालन के नियम,सड़क चिन्ह,वाहन चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, सड़क दुर्घटना होने पर प्रारम्भिक चिकित्सा,कार्यवाही और वाहन यातायात,संकेतों,यातायात के लिए आम आदमी के कर्तव्य,नियम,चालानी प्रक्रिया आदि के बारे में बताया गया साथ ही ट्रैफिक आई एप जनपद के यातायात कार्यालय एवं अधिकारियों के बारे में बताया गया।महोदय द्वारा ट्रैफ़िक वालंटियर्स को टी-सर्ट और कैप देकर समाज मे जगरूकता बड़ाने की बात कही गयी।कार्यशाला मे पुलिस उपाधीक्षक महोदय कपकोट/यातायात श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा जनपद ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को जनपद में यातायात के सभी मार्गो और उसमे होने वाली परेशानियों/सुधार के बारे मे बताया गया।सोशल मिडिया मे यातायात के नियमो का प्रचार-प्रसार करने,यातायात ड्यूटी के दौरान जनता से अच्छे व्यवहार करने और उन्हे सही सुविधा देने के बारे मे बताया गया।प्रशिक्षण मे जूनियर ट्रैफ़िक के भी सदस्य मौजुद थे जिन्हे ब्लेक स्पॉट,हाई बीम लो बीम की जानकारी दी।उक्त कार्यशाला में दिनाँक 2/05/2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अमित श्रीवास्तव द्वारा सभी ट्रैफ़िक वालंटियर्स की लिखित परीक्षा ली गयी।जिसमे यातायात नियम/चिन्हों से सवाल पूछे गये।परीक्षा में सभी का अच्छा प्रदर्शन रहा।महोदय द्वारा ट्रैफ़िक वालंटियर्स को यातायात के नियम का पालन करना और दूसरो को भी यातायात के लिए जागरूक करना,जरूरत पड़ने पर यातायात पुलिस की मदद करना।इस मार्गदर्शन के साथ पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा ट्रैफ़िक वालंटियर्स के उज्जवल भविस्य की कामना करते हुए महोदय ने उक्त प्रशिक्षण का समापन किया।उक्त कार्यशाला मे प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट,निरीक्षक यातायात जनपद-बागेश्वर राजेंद्र सिंह रावत,का०एम० लिपिक मनोज कार्की एवं सर्विलांस-सेल-चंदन कोहली द्वारा सहयोग दिया गया।
