अल्मोड़ा-दिनांक 20/05/2022 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा मे तैनात कानि० नारायण सिंह की पत्नी जो बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में उपचार हेतु एडमिट थी जिसको ए प्लस ब्लड की आवश्यकता थी।ट्रैफिक पुलिस कानि० सूरज नाथ गोस्वामी जो पुलिस सहायता केन्द्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात था जैसे ही उपरोक्त कानि० को पता लगा कि बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में एक मरीज को ए प्लस ब्लड की की आवश्यकता है,तो ट्रैफिक पुलिस जवान ने तत्काल बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचकर रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की।मरीज के परिजनों द्वारा पुलिस जवान के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया।
