अल्मोड़ा-आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा पदयात्रा जो 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में की जाएगी,इसी कार्यक्रम के संदर्भ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के तिरंगा पदयात्रा के संयोजक गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा जागेश्वर विधानसभा के संगठन ब्लॉक धौलादेवी एवं संगठन ब्लॉक जागेश्वर के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की रूपरेखा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे पूर्व, डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैंसोड़ा, तथा दोनों विकासखंड के वर्तमान अध्यक्ष अंकुर कांडपाल तथा विष्णु सिंह बिष्ट,बिशन सिंह बिष्ट ने भाग लिया।बैठक में सर्वप्रथम संगठन ब्लॉक धौलादेवी से पदयात्रा संयोजक पूरन सिंह बिष्ट तथा संगठन ब्लॉक जागेश्वर से कुंदन सिंह रौतेला एवं दीवान राम आर्य को संयोजक के रूप में जिम्मेदारियां दी गई।बैठक में 9 अगस्त से होने वाली तिरंगा पदयात्रा के यात्रा मार्ग का निर्धारण सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया तथा तय किया गया कि ईमानदारी पूर्वक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के महान सपूतों को याद करते हुए पदयात्रा निकालेंगे और 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में पदयात्रा पहुंचने के उपरांत समापन किया जाएगा।पदयात्रा की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व डीजीबी के चेयरमैन दीवान सिंह भैसोड़ा,ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कांडपाल,ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट,संयोजक पूरन सिंह बिष्ट, संयोजक दीवान नाम आर्य एवं कुंदन सिंह रौतेला,नरेश सिंह बनौला,हीरा डोलिया,पूरन चंद पाटनी,एससी विभाग के जिला अध्यक्ष महिपाल प्रसाद ,न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,धन सिंह मलाड़ा,बसंत बल्लभ जोशी,हरीश जोशी,शिवानंद पांडे,नारायण राम,मोहन सिंह,सूरज पाल सिंह,बच्ची सिंह सहित 55 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *