अल्मोड़ा-टिहरी लोकसभा सीट पर राजशाही का तिलिस्म इस बार भी नहीं टूटा।भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई।उन्होंने 462603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी।वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी।हरिद्वार लोकसभा सीट के रण में कांग्रेस के युवा चेहरे वीरेंद्र रावत को हराकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है।त्रिवेंद्र सिंह रावत को 653808 वोट मिले।वहीं उन्होंने 164056 के अंतर से जीत दर्ज की। उधर बेटे वीरेंद्र के चुनाव प्रचार के रथ के सारथी रहे हरीश रावत तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे को जीत नहीं दिला पाए।नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर खिला कमल।
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है।उन्होंने कुल 772671 वोट प्राप्त किए।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याश प्रकाश जोशी को 334548 से शिकस्त दी।अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर वोटोंं की गिनती पूरी हो चुकी है।बीजेपी उम्मीदवार अजय टम्टा को कांग्रेस कैंडिडेट प्रदीप टम्टा पर जीत हासिल हुई है।बता दे कि अजय टम्टा को कुल 429167 मिले।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 195070 वोट ही मिले।यानी अजय टम्टा ने 234097 वोटोंं के अंतर से जीत दर्ज की।पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के सर जीत का ताज सज़ा है।उन्होंने कुल 432159 वोट प्राप्त किए।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 163503 से शिकस्त दी।
