अल्मोड़ा-एनएसयूआई के जिला संयोजक राहुल खोलिया ने आज प्रैस को जारी बयान में बताया कि पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जो ज्ञापन परिसर निदेशक को दिया था उसमें आज समस्त छात्र छात्राओं की जीत हुई तथा जो तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर के छात्र छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह गये थे वह अब दिनांक 17/2/2021 की विस्तारित तिथि तक अपना प्रवेश आज से ले सकते हैं।ज्ञात हो कि विगत दिनों एनएसयूआई ने परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को ज्ञापन प्रेषित कर कहा था कि 2020 में कुछ छात्र कोरोना महामारी के कारण अपनी परीक्षाएं नहीं दे पाए थे तथा इनकी परीक्षाएं विलम्ब में हुई थी जिस कारण इन छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम देर से आए तथा कुछ छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है।जिस कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित रह गये हैं।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी थी कि ऐसे छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाए तथा परीक्षा फार्म की तिथि विस्तारित की जाए।आज परिसर निदेशक के तिथि विस्तारित कार्यक्रम घोषित किये जाने से समस्त छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर एनएसयूआई जिला संयोजक राहुल खोलिया,विपुल कार्की,संजू सिंह,अमित बिष्ट, विशाल साह,मंटू औली,नितिन रावत आदि उपस्थित रहे।