अल्मोड़ा-आखिर तल्ला थपलिया अल्मोड़ा में गायत्री प्रज्ञा पीठ के पास वन विभाग अल्मोड़ा की टीम ने पिंजड़ा लगा ही दिया जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे पिछले तीन दिनों से प्रयासरत थे।इन दिनों थपलिया,जोशी खोला,खोल्टा में गुलदार का आतंक छाया हुआ है।लोग शाम होते ही घर के अंदर चले जा रहे है।रोज की तरह तीन दिन पहले भी गुलदार तल्ला थपलिया में दिखाई दिया।जिसकी फ़ोटो संजय पांडे द्वारा स्वयं अपने मोबाइल में कैद की गयी थी।इसके अलावा प्रतिदिन गुलदार की आवाज़ सुनाई देती है।क्षेत्र के लोगो ने सुबह के समय भी इसे सड़क पर घूमते हुए देखा है।इस घटना की सर्वप्रथम जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डेय द्वारा ही शासन व मीडिया तक पहुचाई गयी थी।इस संबंध में आज सुबह भी रेंजर संचिता वर्मा से उनकी बात हुई थी।श्री पाण्डेय ने बताया कि रेंजर ने उन्हें बताया था कि दिन में वन विभाग की टीम के साथ वो भी खुद मौका मुआयना करने के लिये जाएंगी। जिसके बाद आज दिन में वन विभाग द्वारा पिंजरा लगा दिया गया है।पिंजरे में जीवित जानवर के स्थान पर जानवर की गंध डाली गई है,जिससे गुलदार सीधे पिंजरे में फँसेगा।पिंजड़ा लगने से लोगो ने राहत की सांस ली है साथ ही यह भी उम्मीद जतायी है कि गुलदार जल्दी ही वन विभाग की गिरफ्त में होगा।
