अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिलकर बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए असहाय लोगों के लिए नगर में रात्रि अलाव की व्यवस्था करने की मांग की।उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में भी नगर पालिका द्वारा जगह जगह पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी।इस समय रात्रि के समय अत्यधिक ठंड पड़ने लगी है जिसे देखते हुए नगर पालिका अलाव की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ठंड अपने पूरे प्रकोप में है।ऐसे में स्थान चिन्हित कर पूरे नगर में जगह जगह अलाव की व्यवस्था की जाए जिससे कि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *