अल्मोड़ा-आज दिनांक 17.03.2022 को थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा होली त्यौहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें महिलायें उपस्थित रही।बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होली त्यौहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी।महिलाओं के साथ घर या कार्यस्थल आदि में किसी के द्वारा छेडछाड़ या अभद्रता किये जाने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने एवं महिलाओ को लक्ष्य नशा मुक्ति एप,पब्लिक आई एप,गौरा शक्ति एप, साइबर सुरक्षा नंबर 1930,डायल 112,महिला हैल्प लाईन 1090 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देकर महिलाओ से उक्त एप को मोबाइल फोन पर डाउनलोड कराकर व महिलाओ को डायल 112,महिला हैल्प लाईन 1090,गौरा शक्ति एप संबंधी पम्पलैट वितरित कर जागरूक किया गया।