अल्मोड़ा-जाखनदेवी, पनिउडियार एवं रानीधारा में विगत दो तीन दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही हो रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम पार्षद अमित शाह मोनू,अभिषेक जोशी एवं अर्जुन बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया एवं क्षेत्र में गस्त के लिए वन कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में वार्ता की।इसके बाद आज शाम को उपरोक्त पार्षदों के द्वारा वन कर्मियों के साथ जाखनदेवी, पनिउडियार एवं रानीधारा क्षेत्र में गश्त की गई। पार्षदों के द्वारा क्षेत्र में ट्रैकिंग कैमरे लगाए जाने एवं चयनित स्पॉट पर पिंजड़ा लगाए जाने के संबंध में भी वन अधिकारियों से वार्ता की गई। इस अवसर पर पार्षद अमित शाह मोनू ने कहा कि सभी क्षेत्रवासी सावधानी बरते एवं अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि बेहद आवश्यक होने पर सामूहिक रूप से बाहर निकले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेंदुवे को पकड़ने के लिए पिंजड़े की व्यवस्था भी शीघ्र कर ली जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जब तक नगर में तेंदुओं की आवाजाही बंद ना हो जाए या जब तक तेंदुवे पकड़ नहीं लिए जाते अंधेरा होने के बाद विशेष सतर्कता रखे।गश्त में पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट के अलावा अमित सिंह भैसोड़ा वन दरोगा,ऋषभ सेमवाल वन दरोगा,विवेक तिवारी वन बीट अधिकारी एवं कविता वन आरक्षी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *