अल्मोड़ा-नगर क्षेत्र में तेंदुए को लगातार देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही है। चंपानौला एवं गुरुरानीखोला में भी तेंदुए की आहट पर पार्षदों ने सजग होते हुए वन विभाग से संपर्क किया।आज चंपानौला,गुरुरानी खोला, चौसार में पार्षद मीरा मिश्रा एवं पार्षद पूनम त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से तेंदुए के आवागमन को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क कर गस्त करवाई गई। गश्त में सत्येन्द्र सिंह नेगी, वन दरोगा अमित सिंह भैसौड़ा, वन दरोगा भाष्कर नाथ महंत, वन दरोगा मनोज जोशी, क्यू आर टी श्रमिको के साथ उपरोक्त पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *