अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में लक्ष्मेश्वर वार्ड के पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि वार्ड अन्तर्गत कर्नाटक खोला से नीचे जंगल की तरफ तेंदुआ दिखने की सूचना पर उनके द्वारा वन विभाग के माध्यम से दो दिन पूर्व जंगल में ट्रैकिंग कैमरे लगवाए गए और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्नाटक खोला के नीचे जंगल में गस्त भी की गई।उन्होंने बताया कि ट्रैकिंग कैमरों में तेंदुए की कोई भी हलचल नहीं मिली है और इसके साथ ही गस्त के दौरान ऐसे कोई सुराग नहीं मिले हैं जिससे क्षेत्र में तेंदुए की होने की पुष्टि हो।उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में तेंदुए की होने की पुष्टि नहीं हो रही है। हो सकता है कि कर्नाटक खोला से नीचे घने जंगल के एरिया में तेंदुआ मौजूद हो।इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि इस समय तेंदुए का प्रजनन काल होता है जिस कारण जंगल में पिजड़ा लगाया जाना तर्कसंगत नहीं है।उन्होंने कहा कि जंगल तेंदुओं का घर है।इसके साथ ही पार्षद अभिषेक ने कहा कि सतर्कता की दृष्टि से उनके द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं कि जल्द से जल्द जंगल से ऊपर आबादी की ओर को पिजड़ा लग सके ताकि अगर आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि होती है तो उसे पकड़ा जा सके।उन्होंने कर्नाटक खोला से नीचे जंगल में वन विभाग के अधिकारियों के साथ गस्त भी की है जिसमें तेंदुए के होने के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं।उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील भी की है कि तेंदुआ दिखने की भ्रामक खबरों से बचे।इसके साथ ही घने जंगल की ओर जाने से बचे। साथ ही उन्होंने बताया कि जंगल में पिजड़ा लगाया जाना उचित नहीं है क्योंकि यदि किसी कारण से पिंजरे में तेंदुए के बच्चे फस जाते हैं तो इससे तेंदुआ आक्रामक हो जाएगा।उन्होंने कहा कि वे लगातार वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मामले पर नजर बनाए हुए हैं एवं क्षेत्र वासियों को इस संबंध में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मनुष्य बसावत वाले क्षेत्र में रहता है उसी प्रकार जानवर जंगलों में रहते हैं ऐसे में हमें जंगलों की ओर जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्नाटक खोला क्षेत्र में तेंदुए के दिखने के कोई प्रमाण नहीं पाए गए हैं जिस कारण किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।गश्त के दौरान वन विभाग के अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा,वन दरोगा भास्कर नाथ महंत,क्यू आर टी प्रभारी सत्येंद्र नेगी,वन बीट अधिकारी विवेक तिवारी,क्यू आर टी सदस्य नीरज नेगी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *