अल्मोड़ा-दिनांक 27.09.2021 को उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा मय पुलिस टीम के दौराने चैकिंग जौरासी रोड चौखुटिया के पास अभियुक्तगण राजेश तिवारी पुत्र स्व० प्रेम बल्लब तिवारी निवासी कफडा थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा तथा मेहुल नागर पुत्र आशीष नागर निवासी A 148 नेहरू नगर जिला गाजियाबाद उ०प्र० के पास वाहन संख्या UP 07 K 8348 (जिप्सी) में 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 14800 रुपये परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में F.I.R. NO-29/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गयी।अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त मामले में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त राजेश तिवारी एफ०एल०टू० गोदाम का मालिक तथा मेहुल नागर उपरोक्त एल०एल०बी० का छात्र है,जो शराब को अवैध रूप से बेचने हेतु जौरासी, पाण्डुवाखाल की तरफ जा रहे थे, पकड़ में आने पर कार्यवाही की गयी।
