जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा लमगड़ा ब्लॉक के न्याय पंचायत जलना ग्राम छतोला बलमा के मेलखोल और ग्राम नौरा के मनगल में ग्राम वासियों द्वारा आम बैठक की गई।बैठक में मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक में ग्राम वासियों ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है।जिस कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है तथा विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप हैं। जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार घटती जा रही है।इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि आम आदमी ने मतदान करते समय दोनों सरकारों का आकलन करना चाहिए और यह भी देखने की बात है कि किस सरकार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।आज बेरोजगारी इस कदर बढ़ रही है कि बेरोजगारी कम करने के बजाय भाजपा सरकार द्वारा छोटे छोटे उद्योगों को बंद कराया जा रहा है जिस कारण लाखों लोग अपने रोजगार से हाथ धो बैठे हैं तथा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।महंगाई का तो भाजपा सरकार में आलम ही अनोखा हो गया है।गैस सिलेंडर की कीमत 950 रूपये के पार हो चुकी है।कांग्रेस की सरकार के बाद सिलेंडर में 500 रूपये से अधिक बढ़ा दिए गए हैं।डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है जिस कारण आम आदमी की समस्या बढ़ती जा रही है। रेता,रोड़ी,सीमेंट,लोहा,खाद्य सामग्री जैसी महत्वपूर्ण वस्तुएं खरीदना आम आदमी के लिए कठिन हो गया है। कुंजवाल ने कहा कि जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई थी उनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद उन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को काटने का काम किया जा रहा है।जिन मोटर मार्गो के शासनादेश जागेश्वर विधानसभा के तमाम गांव को जोड़ने के लिए स्वीकृत कराए गए थे उनका भाजपा सरकार निर्माण तक नहीं करा पाई और जिन सड़कों का पूर्व में कांग्रेस सरकार में निर्माण किया भी गया था तो उनमें भी भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल में डामरीकरण तक नहीं हो पाया। कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।यही कारण है कि लगातार भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।इस मौके पर न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पांडे,पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट,न्याय पंचायत हेम आर्या,मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख मोहन ढैला,प्रधान पूजा देवी,प्रधान वड्यूरा विजय कुमार,प्रधान प्रतिनिधि बसंत बल्लभ,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश डसीला,पूर्व प्रधान मोहन ढेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धन सिंह बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह सतवाल,उपप्रधान मनोहर पांडे, जसवंत सतवाल,प्रेम मेर,पूर्व प्रधान गोपाल बनोली,भैरव दत्त पांडे,जगन्नाथ पांडे,गौरीशंकर,आनंद पांडे,नर राम, सुभाष जोशी,देवेंद्र जोशी,महेंद्र सिंह, प्रेम राम,मोतीराम,जगन्नाथ,प्रयाग राम, चंदन सिंह,बची सिंह,जीवन सिंह उपस्थित रहे।इस मौके पर 40 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।ग्राम छतोला बलमा मेल खोल से सदस्यता लेने वालों में पूजा देवी ग्राम प्रधान बलमा,रमेश राम,चंदन राम,गोविंद राम,भूपेंद्र कुमार,मनोहर पांडे,आनंद बल्लभ पांडे,नवीन राम,खीमानंद पाण्डेय,शिवलाल,गणेश राम,जगदीश राम,नरेंद्र कुमार,गंगाराम, गिरीश चंद्र,बिशन दत्त,हंसाराम,बालम, गिरीश,प्रेम राम,मदन राम तथा ग्राम मनगल,नौरा,भट्यूरा,रई से भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में भुवन चंद्र जोशी,रमेश राम,प्रकाश चंद जोशी,दिनेश जोशी,मोतीराम,जगन्नाथ राम,चंदन राम,प्रकाश राम,संत राम, संतोष,नंद राम,गोपाल राम,तरी राम, गुड्डू जोशी,सूरज सिंह,महेंद्र सिंह,हरीश सिंह,आनंद सिंह,वीरेंद्र सिंह,सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।