अल्मोड़ा-प्राइज मनी ताइक्वांडो खेल एवं योग योगासन इंटर स्कूल ओपन चैम्पियनशिप 2024 का आज शिवालिक होटल अल्मोड़ा में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा शुभारंभ हुआ।आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गिरीश मल्होत्रा,शोभा जोशी पूर्व पालिकाध्यक्ष,प्रधानाचार्या स्प्रिंग डेल्स श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल,धावक पुष्कर सिंह नेगी के अलावा कुंदन सिंह बिष्ट,शंकर दत्त पांडे,जीवन जोशी,त्रिलोक रौतेला,प्रशिक्षक यशपाल भट्ट कराटे,मोहित बिष्ट, प्रशिक्षक ताइक्वांडो मनोज,विपुल भाकुनी,जिला अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों से लगभग दो सौ खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशल,कोच,मैनेजर आदि उपस्थित रहे।मुख्य आयोजन कर्ता एवं संयोजक/सचिव कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रैफरी, प्रबन्धक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य जहां खिलाड़ियों को एक उचित मंच एवं उनकी प्रतिभा को निखारना और बेहतर अवसर प्रदान करना है।वही खेल ताइक्वांडो और योग के प्रति और अधिक जागृत होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना,नशे के दुशप्रभावों के प्रति जागरूक और नशा मुक्ति,मोबाइल के दुरुपयोग और पर्यावरण को सुरक्षित रखना और समाज में अपना सहयोग प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति भी चेतन को जगाना और बेहतर सहयोग कर पाए इसके लिए भी प्रयास इस तरह के आयोजन को कराकर संदेश एवं जागरूकता फैलाना रहा है।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों,टेक्निकल ऑफिशल,अभिभावकगणों का और प्रतियोगिता में शामिल सभी खेल प्रेमी,मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों का स्वागत सम्मान कर अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी आदतें और संस्कार को अपनाकर खेलों में अपना भविष्य बनाने और तलाशने के लिए आज पहले की अपेक्षा ज्यादा अवसर और बड़ा क्षेत्र मिल रहा है।हमें और अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है।हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है।हमें उन्हें उचित मंच और सही मार्गदर्शन,नेतृत्व के साथ साथ बराबर और बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है।इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।सभी लोग मिलकर खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सही मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन करें तो हम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में और बेहतर कर सकते हैं।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान और बेहतर प्रयास के लिए आयोजन कर्ता मंडल के सदस्य बधाई के पात्र हैं। उपस्थित गिरीश शर्मा,कॉर्डिनेटर पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा,अध्यक्ष हरीश सिंह बनौला,महा सचिव सौरभ पाण्डे श,योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो कोच नेशनल रैफरी अन्नत बिष्ट,काजल कांडपाल,कोच दीक्षा कांडपाल शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा योग प्रशिक्षक एवम ताइक्वांडो कोच,कुंदन कुमार बिष्ट, मंडल हवालबाग उपाध्यक्ष,कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा अध्यक्ष एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा आदि ने प्रतियोगिता आयोजन, व्यवस्थाएं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश कनवाल पूर्व ग्राम प्रधान खत्याड़ी,श्रीमती वसुधा पंत महासचिव ग्रीन हिल ट्रस्ट सहित अभिभावक एवं खेल प्रेमी गण इस अवसर पर शामिल हुए।दो दिवसीय इस जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद इनाम धनराशि,प्रमाण पत्र,मेडल एवं शील्ड प्रदान की जा रही है।प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं,बच्चों,खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एवं आम आदमी,जन मानस को खेलों से जोड़ने एवं जागरूक करने का रहा है ताकि हम बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति,जल जंगल जमीन,महिला सुरक्षा और नकारात्मक सोच,कुरीतियां के प्रति जागरूक होकर प्रखर एवं मजबूत बनकर आगे आ सके और चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम हो सके।अपनी बात को रखते हुए ताइक्वांडो एवं योग प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार प्रकट किया एवं जागरुक एवं सचेत होकर खेलों से जुड़ने और चुनौतियों में आगे आने का विश्वास जताया।कहा कि आज ताइक्वांडो खेल विश्व में अत्यधिक लोकप्रिय,आत्मरक्षा के लिए योगदान एवं खेलों में अच्छे अवसर प्रदान करने में सक्षम एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना जा रहा है।कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट का ताइक्वांडो खेल व योग में पिछले 35 साल का गहरा अनुभव रहा है।उनके प्रशिक्षण,मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किए हैं।स्वयं राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता एवं राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुड़कर आप समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपने अधिकार और कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम पाते हैं।इसलिए आवश्यकता है हम खेलों की पहुंच जन जन तक तक पहुंचाएं और अवसर प्रदान करें।निर्णायक मंडल ताइक्वांडो में कनिष्का भंडारी,गुंजन पाण्डे,जी पी पंकज,अनंत बिष्ट,काजल कांडपाल, दीक्षा कांडपाल रहे।योग प्रतियोगिता के प्रशिक्षक आदित्य गुरुरानी, प्रांजलि भट्ट,अभिषेक सिंह रहे।योग प्रतियोगिता ट्रेडीशनल में दिव्यांशु सिंह तड़ागी प्रथम,प्रखर पांडे द्वितीय , वैभव सिंह भोज तृतीय रहे।गर्ल्स ट्रेडीशनल त्रिशिका सिंह प्रथम रही। इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया।
