जागेश्वर-शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधान सभा में तल्ला सालम के चौकुना ग्राम में भारत मां की आजादी के लिये हुये स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद स्व० नर सिंह धानक के 124 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा० बहादुर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति (राज्य मंत्री )उत्तराखंड सरकार के साथ अति विशिष्ट अतिथी के रूप में शामिल होकर स्व० नर सिंह धानक को श्रद्धांजली देकर नमन् किया।इस अवसर पर श्री पान्डेय ने सरकार द्वारा लगाये गये बहुउद्देश्यीय शिविर में जनता की समस्यायें जानकर सम्बन्धित अधिकारी जनों के साथ वार्ता कर निदान हेतु चर्चा की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रूप में एड० पूरन सिंह बिष्ट,मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी जी,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,मंडल मंत्री हरीश सिज्वाली,उप जिलाधिकारी मोनिका,तहसीलदार पान्डे जी सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण व कार्यक्रम के आयोजक कृष्णा धानक,राजू धानक,मंगल दल चौकुना के समस्त युवा सहित शहीद परिवार के सम्मानित जन,स्थानीय जनप्रतिनिधी गण,चौकुना ग्राम वासी,विभिन्न क्षेत्रों व ग्रामों की जनता उपस्थित रही।