जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा में तल्ला सालम बिरखम में चल रही रामलीला मंचन के नवें दिवस में मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डे ने शामिल होकर स्थानीय जनता व श्री राम भक्तों को सम्बोधित कर श्री राम के आदर्शो पर चलने का आह्वान जनता से किया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण जैसे महाबली व विद्वान का नाश किया क्योंकि राम धर्मी थे रावण अर्धमी था।राम सत्य की लडाई लड़ रहे थे रावण असत्य की।इसलिए सत्य की जीत हुई।उन्होंने कहा कि हमको रावण रूपी अवगुणो को छोड़कर राम रूपी गुणों को अपने शरीर में धारण करना चाहिये।रामलीला के नवें दिन लक्ष्मण मेघनाद संवाद व लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया।राम लीला मंचन में कमेटी के अध्यक्ष जोगेन्दर नेगी व कमेटी के सदस्यों ने सुभाष पान्डेय का शाल उड़ाकर स्वागत किया।श्री पान्डे के साथ क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मंचन में भागीदारी कर रामलीला मंचन का आनन्द लिया।