अल्मोड़ा-आज तल्ला ओढ़खोला के पार्षद दीपक कुमार ने नगर निगम के कर्मचारियों के वार्ड का भ्रमण किया। वार्ड में सफाई व कूड़ा निस्तारण एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों से वार्ता की।इसके साथ ही वार्ड में घर घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना व निगम कर्मचारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।इस दौरान पार्षद दीपक कुमार ने कहा कि वार्ड में प्रत्येक जगह जहां पथ प्रकाश की आवश्यकता है वहां स्थान चिन्हित किये गये हैं।इसके साथ ही जहां पर कूड़े की समस्या है उन सभी स्थानों पर जल्द से जल्द सफाई की जाएगी। इसके साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वार्ड वासियों को रात्रि में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही वार्ड में घर घर से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि मोहल्ले की अन्य समस्याएं जैसे विभिन्न स्थानों में सौर ऊर्जा लाईट,निचले स्थानों में तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने, एवं विद्युत पोल लगाने आदि हेतु शीघ्र नगर निगम महापौर से वार्तालाप कर समस्या के निदान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।भ्रमण के दौरान नगर निगम से सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी,राजपाल पवार,बसंत बल्लभ पांडे एवं मोहल्ले से सुनील भोज,रोहित कुमार,रवि कुमार,योगेश कुमार,दिनेश कुमार,सागर प्रसाद,अभिनव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
