अल्मोड़ा-गांव चलो अभियान के अन्तर्गत आज भारतीय जनता पार्टी ज़िला अल्मोड़ा के गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल ताकुला की गांव चलो अभियान की मंडल कार्यशाला आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी ने की।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री दीपक कन्नू साह ने गांव चलो अभियान कार्यक्रम मे बूथ प्रवासी,बूथ संयोजको को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।साथ मे सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने,बूथ ग्रुप बनाने,प्रवास के दौरान करणीय कार्यो की जानकारी दी गई।जिसमे संयोजक मदन बिष्ट, सह संयोजक प्रकाश राम,मण्डल के दोनों महामंत्री भूधर भाकुनी,जगदीश डंगवाल,उपाध्यक्ष बीरेंद्र बिष्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा नयाल,महिला मोर्चा महामंत्री भावना डंगवाल,पुष्पा नयाल और मंडलो के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।










