अल्मोड़ा-द हंस फाउंडेशन अल्मोड़ा भैंसियाछाना टीम ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल शील बाडेछीना में एक सफल नेत्र शिविर का आयोजन किया।इस शिविर का नेतृत्व डॉ. रॉबिन और उनकी टीम ने किया। शिविर में 162 लाभार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया जिनमें से अधिकांश को चश्मे की आवश्यकता थी।इसके अलावा मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान भी की गई।शिविर की सफलता में टीम सदस्य की समर्पित कोशिशों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें मनीषा अधिकारी परियोजना समन्वयक,प्रियंका एस पी ओ,हिमांशु फार्मासिस्ट,अमित फार्मासिस्ट,अजय लैब तकनीशियन,गजल लैब तकनीशियन,मनमोहन लैब तकनीशियन,कमलेश बिष्ट पायलट आदि शामिल रहे।प्रत्येक टीम सदस्य के योगदान ने शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गांव के लोगों को आवश्यक नेत्र सेवा प्रदान की।द हंस फाउंडेशन के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास उनकी समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।पूर्व ब्लाक प्रमुख भैंसियाछाना हरीश बनौला द्वारा हंस फाउंडेशन व उपस्थित चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया।
