अल्मोड़ा-नगर निगम अंतर्गत जाखन देवी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नगर निगम की स्ट्रीट लाइट दिन में भी जल रही थी।इसका मुख्य कारण बिजली के तारों का आपस में चिपक जाना था।हवा में तार हिलने से आपस में चिपक रहे थे जिस कारण दिन में भी स्ट्रीट लाइट जल रही थी।पनिउडियार वार्ड के सभासद भूपेन्द्र जोशी ने कहा कि दिन में भी स्ट्रीट लाइट के जलने से कहीं ना कहीं नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा था।इसके लिए उनके द्वारा आज विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोके पर बुलाया गया।इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।जिसके बाद बिजली के उलझे तारों को अलग अलग कर बांधा गया।पार्षद भूपेन्द्र जोशी ने कहा कि तारों को सुलझाकर एवं अलग कर समस्या का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सम्पत्ति एवं संसाधनों की सुरक्षा एवं बचत करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
