अल्मोड़ा-सोमेश्वर क्षेत्र में दीपक सिंह बोरा पुत्र श्री भुवन सिंह बोरा निवासी ग्राम चनौदा पो० सोमेश्वर का दिनाॅक 28.04.2021 को स्थानीय बाजार में मोबाईल कहीं खो जाने के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।इस सम्बन्ध सोमेश्वर पुलिस द्वारा उसका खोया मोबाईल तलाश कर आज दिनाॅक 1.06.2021 को दीपक सिंह बोरा को सुपुर्द किया गया।अपना मोबाईल पाकर शिकायतकर्ता द्वारा सोमेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
