अल्मोड़ा-दिनांक 24 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद,क्रांतिदूत स्व० राम सिंह धोनी की जयंती राम सिंह धोनी स्मृति पार्क सिकुड़ा बैंड तिराहा अल्मोड़ा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।राम सिंह धोनी ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी एवं उनके परिजनों से पौत्र भूपेन्द्र सिंह नेगी ने उनके प्रेरणादायक जीवन,उनके त्याग,समर्पण और बलिदान के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए कार्यक्रम में आए सभी अतिथियो,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मनोज तिवारी का कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी हमारे राष्ट्र की धरोहर है। वे उत्तराखंड की विशेष कर अल्मोड़ा की महान विभूतियां में से एक है।हमको उनकी जीवन शैली,समर्पण,त्याग,बलिदान से सीखने और आत्मसात करने की जरूरत है।आने वाली पीढ़ी, आज के युवाओं, छात्र-छात्राओं को उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने और उनके पदचिन्हों में चलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।कार्यक्रम के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं मानस पब्लिक स्कूल के छात्रों एवं सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे नन्हे छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य बनाया।छात्र छात्राओं द्वारा उनके जीवन परिचय में संक्षिप्त जानकारी भाषण के रूप में भी प्रस्तुत की गई ।इस अवसर पर राम सिंह धोनी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष दया कृष्णा कांडपाल,उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा,उपसचिव पंकज टम्टा,कोषाध्यक्ष भगवती परिहार,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की शिक्षिका श्रीमती कंचन बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रघुनाथ सिंह चौहान एवं भूपेंद्र सिंह नेगी के परिवारजन,साधना सिंह,धीरेंद्र सेन,बीना गैड़ा,आनंद सिंह, बी बी तिवारी,मोहन राम,पूरन सिंह सिराडी,डॉ हेमंत पांडे,जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट, अरविंद बिष्ट,कमलेश पांडे, आनंद सिंह सतवाल,गोपाल सिंह नयाल,दीवान सिंह,वीर सिंह,दीवान सिंह,राम सिंह, पूनम जोशी,सुनीता बिष्ट,पंकज सिंह बगड़वाल,संजय जोशी, ज्योति बिष्ट,पंकज टम्टा, दयाकृष्ण कांडपाल,अनूप भारती,दीपक कुमार,पूरन सिंह बिष्ट,लक्ष्मण सिंह जड़ोत,एस डी तिवारी,भगवान सिंह रावल, जगदीश नगरकोटी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,सरिता बिष्ट,दीपा बिष्ट, मोहनी देवी,त्रिलोक सिंह,वंदना गोस्वामी,ऊषा देवी,गीता प्रसाद, तारा मेहरा,नीलम बिष्ट,राजेश्वरी बिष्ट,मदन सिंह,दीवान सिंह गैड़ा,हयात सिंह,यतीश बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट,हिमांशु मेहरा, राजू कुमार,भावना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
