धौलछीना (अल्मोड़ा)- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों का हूजूम उमडा।बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या द्वारा की गई तथा अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहे। शिविर में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा तथा बेस चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों इएनटी सर्जन डॉ मोनिका संभल,हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अविनाश,बाल रोग विशेषज्ञ डा. लल्लू लाल,महिला रोग विशेषज्ञ डा हेमा,आई सर्जन डा. जीवन मपवाल ने मरीज का इलाज किया।शिविर में कुल 608 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। तथा 25 लोगों को जांच के पश्चात दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा छह दिव्यांगों को लाठी, चार कान की मशीन,एक कमर की बेल्ट, एक नेक बेल्ट वितरित की गई। शिविर में अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश पुरोहित,डॉ संजीव शुक्ला,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष मंगल रावत, क्षेपंस चंदन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत आदि लोक मौजूद रहे।
