अल्मोड़ा-स्व विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। एनटीडी स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और महिला चिकित्सालय में प्रतिमा का माल्यार्पण हुआ। श्रद्धांजलि सभा में उनके आदर्शाे को अपनाने का आह्वान किया गया।शनिवार को संयोजक विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी सहित अन्य लोग एनटीडी स्थित उनकी समाधि पर पहुंचे।यहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायण तिवारी देवल में छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण गीत गाकर स्व. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण हुआ। संयोजक प्रकाश जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर विक्टर मोहन जोशी ने जो त्याग किया वह भावी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। यहां प्रधानाचार्य वीटी विल्सन, तारा चंद्र जोशी, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद वैभव पांडे, मुकेश नेगी, सौरव वर्मा, पीपी मेसी, एरिक रॉबर्ट, किशन गुरुरानी, गिरीश धवन, प्रकाश पाण्डेय, विनोद सिंह, हेमा वर्मा, आनंद बगड़वाल, रॉबिंसन दास पादरी, डॉ कृतिका, मीना भंडारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *