अल्मोड़ा-यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ की बैठक और आयोजन की बातें की जा रही हैं। युवाओं से जुड़े किसी भी सकारात्मक आयोजन का स्वागत किया जाना चाहिए।लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। एक ओर मंचों से स्वामी विवेकानंद के नाम पर बड़े-बड़े भाषण और आयोजन की घोषणाएं और दूसरी ओर उनकी प्रतिमा के ठीक नीचे आज भी खुलेआम शराब की बिक्री पर पूरी तरह चुप्पी।यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। स्वामी विवेकानंद केवल भाषणों का विषय नहीं,बल्कि विचार और आचरण का नाम हैं।उनके नाम पर कार्यक्रम करना और उसी स्थान पर हो रही गलत गतिविधियों को नजरअंदाज करना सीधा दोहरा चरित्र दर्शाता है।सम्मान शब्दों से नहीं बल्कि गलत के खिलाफ मजबूती से खड़े होने से साबित होता है।यदि वास्तव में स्वामी विवेकानंद के विचारों का सम्मान किया जा रहा है तो सबसे पहले उनकी प्रतिमा के आसपास हो रही शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।यूथ कांग्रेस प्रशासन और जिम्मेदार विभागों से मांग करती है कि इस गंभीर विषय पर तुरंत ठोस कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *