अल्मोड़ा-उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा ने एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम के तहत स्याळीधार राजकीय इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में संगठन द्वारा देवदार, आँवला,मोरपंखी,तून,रीठा आदि वृक्ष अपने पूर्वजों की स्मृति में रोपे गए और सभी लोगो ने शपथ ली कि इन पोंधो का आजीवन संरक्षण और देखभाल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में भविष्य में भी अपना योगदान प्रदान करेंगे।वृक्षारोपण कार्यक्रम मे स्याळीधार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांड़े और पूरन सिंह भी उपस्थित रहे।संगठन की ओर से जनपद अध्यक्ष कमलेश पांड़े के अतिरिक्त संगठन के संरक्षक तारा चंद्र शाह,शिव शंकर बोरा,कैलाश बर्मा,कर्नल रवि पांड़े,भगवती नेगी,पार्वती बिष्ट,दुर्गा बुराथोकी,चंद्रा,कांडपाल,पुष्पा गैलकोटी,राजेन्द्र गैलकोटी,रघुवीर सिंह बिष्ट,शिवेंद्र गोस्वामी,प्रकाश चंद्र पन्त,किशन चंद्र जोशी,सचिव भरत पांड़े,हितेश तिवारी,किशोर बंगारी आदि उत्तराधिकारी उपस्थिति रहे।अंत में अध्यक्ष कमलेश पांड़े द्वारा प्रधानाचार्य उमेश पांड़े का इस कार्यक्रम में उनके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद किया गया और भविष्य में उनसे सहयोग की अपेक्षा की गई।प्रधानाचार्य पांडे ने अपने सम्बोधन मे कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बीच आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होना उनके लिए गर्व की बात है और वृक्षारोपण कार्यक्रम की उन्होंने सराहना की।इस अवसर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नर सिंह बोरा को भी याद किया गया क्योंकि नर सिंह बोरा की आज 103 वी पुण्य तिथि थी जिसके अवसर पर उनके पुत्र शिव शंकर बोरा उपस्थित रहे।अध्यक्ष कमलेश पांड़े ने कहा कि सेनानी के गांवों में उनकी प्रतिमाएं लगनी चाहिए और उत्तराखंड में विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को सम्मिलित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *