अल्मोड़ा-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर के मेयर अजय वर्मा से मुलाकात कर गोविंद बल्लभ पंत पार्क में अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का शिलापट स्थापित करने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सहेजने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराने के लिए नगर के प्रमुख स्थलों पर उनका स्मारक या शिलालेख स्थापित किया जाना आवश्यक है। मेयर अजय वर्मा ने शिष्टमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि सेनानियों का शिलालेख 26 जनवरी तक तैयार कर पार्क में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान राष्ट्र की धरोहर है और नगर निगम इस दिशा में हर संभव सहयोग करेगा। शिष्टमंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, डॉ. वसुधा पंत, बद्री पांडे, ताराचंद शाह, किशन चंद जोशी और शिवेंद्र गोस्वामी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *