अल्मोड़ा-आज रैमजे इन्टर कालेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भूतपूर्व सांसद पंडित हरगोविंद पन्त की पौत्र वधू श्रीमती वसुंधरा पन्त ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।विदित हो कि डा वसुधा पन्त अल्मोड़ा की मूल निवासी हैं।ये ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा की संस्थापक और ट्रस्टी हैं और विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण,ठोस कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण,आजीविका एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। इनके कार्य का उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण एवं लोकल संसाधनों से सतत विकास।डा वसुधा पन्त प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,संविधान सभा के सदस्य,अल्मोड़ा के भूतपूर्व सांसद पंडित हरगोविंद पन्त की पौत्र वधू हैं एवं अल्मोड़ा की भूतपूर्व विधायिका स्वर्गीय रमा पन्त की बहू हैं।विगत वर्ष अल्मोड़ा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्य एवं संस्कृतिक कार्यक्रम अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की शुरुआत करी गई है जिसकी संस्थापिका डा वसुधा पन्त है।
