अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आज जारी एक बयान में कहा कि अल्मोड़ा बेस अस्पताल में कार्य कर रहे संविदा स्वाथ्यकर्मियो को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है और ना ही उनका कोई जीवन बीमा किया गया है जो की निंदनीय है।यह वही स्वास्थ्य कर्मी हैं जो ग्राउंड जीरो पर लगातार कोरोना मरीजो की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।यदि सरकार और सिस्टम हमारे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के साथ ऐसा व्यवहार करता है तो यह शर्मनाक है।अमित जोशी ने आगे कहा की यह शर्म का विषय है की हमारे कोरोना वॉरियर्स (स्वास्थ्य कर्मियों) को अपना वेतन समय से पाने के लिए प्रदेश का मुखिया जब निरीक्षण पर आता है तो उसे ज्ञापन देना पड़े की साहब हमारी तनख्वाह समय पर नहीं आ रही है, हमारा बीमा नहीं है,हमारी तनख्वाह बढ़ाई जाए।यह वास्तव में सरकार की हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष जोशी ने कहा की एक तरफ सरकार के पास अस्पतालों में पूरा स्टाफ नहीं है और जो स्टाफ है और जो काम करना चाह रहे हैं उसे ये तनख्वाह नहीं दे पा रहे हैं जो की स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को तोड़ने का कार्य कर रहा है।अल्मोडा बेस अस्पताल के कोविड सेंटर में कर्मचारियों को कमी है और वहां मरीजों को देखने के लिए काफी लंबे समय तक डॉक्टर नही जा रहे हैं,जो हमारे परिचित वहां भर्ती हो रहे हैं वो बता रहे हैं की ना दवाई समय पर मिल रही है,ना ही खाना समय पर मिल रहा है और जो मरीज ऑक्सीजन पर हैं उनकी सही से देख रेख ना होने से कई मरीज वाशरूम जाने में रास्ते में तो कई वाशरूम में गिर जा रहे हैं।ऐसे में मरीजों पर चोट लगने का खतरा है। इन सभी अव्यवस्थाओं का दोषी आखिर कौन है?आखिर हमारी से सोई हुई सरकार और सिस्टम कब जायेगा?आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने तीरथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है।कहीं बिस्तर नहीं मिल रहे हैं तो कहीं दवाइयां,आक्सीजन सिलेंडर और आईसीयू बेड के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे हैं।ऐसे संकट के समय जिस सरकार को जनता के बीच होना चाहिए था,वह पूरी तरह मोर्चे से गायब है मुख्यमंत्री,मंत्री और विधायक जनता की मदद करने में पूरी तरह असफल रहे हैं।
