बागेश्वर-मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग बागेश्वर के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद बागेश्वर में एक बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से प्राचार्य डा सी पी भेसोड़ा,डा अशोक कुमार जनरल मेडिसिन,डा अजय आर्य बाल रोग विशेषज्ञ,डा शैलेश भंडारी ऑर्थोपेडिक्स,डा अनिल पांडे दंत चिकित्सा,डॉ स्मृति खेतवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया।शिविर में 50 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।परीक्षण के दौरान हृदय रोग,हड्डी रोग,दंत रोग,शुगर एवं बालरोग से सम्बंधित मरीजों का उपचार एवं परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण की गई।
शिविर में डॉ कुमार आदित्य तिवारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर एवं डॉ प्रमोद सिंह जंगपागी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी /नोडल अधिकारी सहित जनपद के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एवं फार्मेसी अधिकारी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
