अल्मोड़ा-उत्तराखंड पेंशनर आर्गनाइजेशन की आज हुई बैठक में स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड योजना के नाम पर भारी कटौती किये का सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने गहरा विरोध किया।कर्मचारियों ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पेन्शनर्स हेतु स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड योजना लागू की गई है।इसके लिए पेन्शनर्स की पेन्शन से दो सौ पचास,चार सौ पचास,छः सौ पचास एवं एक हजार रूपये तक की कटौती किये जाने का प्रावधान किया गया है जो सेवारत कर्मचारियों के समान है।सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्थिति अलग अलग होती है।उत्तराखण्ड पेंशन आर्गनाइज़ेशन लगातार सरकार से मांग कर रही है कि पैन्शनर की कटौती सेवारत कर्मचारियों की कटौती के समान न की जाय तथा पेन्शनर्स को विकल्प दिया जाय कि वे इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं अथवा नहीं।यदि जबरदस्ती इस योजना के नाम पर पेंशनर्स की पेंशन में कटौती की गई तो पेंशनरों को माननीय न्यायालय की शरण में जाना पडेगा।पेन्शनर्स आर्गनाइजेशन जनपद शाखा की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया है।बैठक में मांग की गई कि कार्ड बनाने की अवधि भी बड़ाई जाय। बैठक में संगठन के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रमणी भट्ट,विनोद जोशी, मोहन चन्द्र काण्डपाल,यशवंत परिहार, जे सी दुर्गापाल,श्रीमती रीता दुर्गापाल, पी एस बोरा,पी एस सत्याल,गोकुल रावत,आनन्द सिह बगडवाल,आनन्द सिह ऐरी,आनन्द बल्लभ लोहनी,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,मथुरादत्त मिश्रा,लीला खोलिया,नवीन चन्द्र पाठक,पुष्पा कैड़ा,सुनयना मेहरा,पान सिंह बिष्ट,मोहन सिंह नेगी,भगवत सिंह बिष्ट, आनंद बल्लभ जोशी,सी०एस०बनकोटी,बालादत्त काण्डपाल,नवीन पाठक आदि सम्मिलित हुए।बैठक का संचालन हेम जोशी तथा अध्यक्षता गिरीश चन्द्र तिवारी ने की।
