अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की 114वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोबन सिंह जीना परिसर में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रख्यात कानून विद के रूप में स्वर्गीय जीना ने समाज के गरीब तबकों को न्याय दिलाने का काम किया।वही पर्वतीय विकास मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि जन संघ व भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे स्वर्गीय जीना ने निरंतर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जिसका परिणाम यह है कि आज पार्टी संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा,प्रदेश मंत्री किरण पंत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल,सुनील जोशी,महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला बोरा,महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा आर्या,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना नेगी,हीरा कनवाल,निशा बिष्ट,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नवीन बिष्ट,जिला मंत्री दिशांत पवार,राहुल कुमार,आशीष जोशी,रवि कुमार,कमलेश नेगी,पारस कांडपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *