धौलादेवी-आज विकासखंड मुख्यालय धौलादेवी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।वही ब्लॉक मुख्यालय में पशुपालन विभाग,उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग,ग्राम्य विकास विभाग,कृषि विभाग,पंचायतीराज विभाग व लोक निर्माण विभागों के स्टॉल लगाए गए व उप जिलाधिकारी मोनिका,जिला महाप्रबंधक उघोग दीपक मुरारी,भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,खंड विकास अधिकारी उमेद गैड़ा द्वारा स्टाॅलों का निरीक्षण किया गया।वही कृषि विभाग द्वारा लाभार्थी रमेश चंद्र जोशी व नारायण सिंह को पावर विडर ‌(ट्रैक्टर) व दिनेश रावत व विशन सिंह को फ्लोर मिल चक्की दी गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समस्त किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को किसान सम्मान निधि को किसानों के खातों में ऑनलाइन प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दन्या गोपाल सिंह बिष्ट,ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि दीपक नैनवाल,सहायता खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट,पशुपालन विभाग से डॉ युगल शर्मा,उद्यान विभाग से दीवान सिंह बिष्ट,अवर अभियंता जलागम रविन्द्र सिंह मलाला,नायब तहसीलदार दिवान सिंह सलाल,कृषि विभाग से मनोज कुमार आर्या,ग्राम प्रधान चौसाला सौरभ गुरूरानी,ग्राम प्रधान चगेठी सोनू चौहान,प्रधान पोखरी रविंद्र कुमार,प्रधान मलाण मनोज कुमार,प्रधान खटियोला उमेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य काफली बिशन सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य चगेठी गोधन राम,रणजीत सिंह,कल्याण सिंह बिष्ट, राजू बिष्ट,नारायण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।