अल्मोड़ा-जानें क्या है पुलिस का ऑप्रेशन आर आर आर।पहले आर से मतलब है रेपिड एक्शन अर्थात औचक चेकिंग एवं जागरुकता,दूसरे आर से मतलब है रिकवरी अर्थात नशे की सामग्री की बरामदगी तथा तीसरे आर से मतलब है रिहेब्लेशन अर्थात नशे की गिरफ्त में फसे व्यक्तियों का पुनर्उत्थान।आँपरेशन का उद्देश्य में नशे के विरुद्ध औचक चेकिंग अभियान चलाना,मादक पदार्थो की बरामदगी कर तस्करी व बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करना और नशे के जाल में फंसे लोगों की काउंसलिंग के जरिये नशा छुड़ाने में सहायक बनकर उनका पुनर्उत्थान करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना है।श्रीमती रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का आँपरेशन आर आर आर कल दिनांक 11.04.2023 से प्रारम्भ हुआ है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस,महिला थाना, एसओजी व एएनटीएफ टीम द्वारा नगर के एनटीडी व कस्बा बाजार क्षेत्र में आँपरेशन आर आर आर के तहत औचक चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जो नशे के अड्डे के रुप में प्रयोग किये जा रहे है,इस दौरान आमजनमानस को भी आपरेशन के उद्देश्य को बताया तो उनके द्वारा भी इस मुहिम का सहर्ष स्वागत करते हुए अभियान का हिस्सा बनकर सहयोग किया गया।आँपरेशन आर आर आर के रैपिड एक्शन प्लान के तहत अराजक तत्वों,नशेडियों व नशे की तस्करी/अवैध बिक्री करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
