अल्मोड़ा-समस्त इंजीनियरिंग विभागों के उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाअधिवेशन 12 और 13 जून को नींबूवाला गड़ी कैंट देहरादून में आयोजित किया गया।महाअधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी एवं अति विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन रहे।जिसमें नई प्रांतीय कार्यकारणी का चुनाव हुआ।साथ ही दोनों मंडलों भी चुनाव हुआ।नवनिर्वाचित मण्डल कार्यकारणी में मण्डल अध्यक्ष कुमाऊं क्षेत्र इं० सुरेश सिंह डंगवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं० पंकज मेहरा को 104 वोटों के भारी मतों के अंतर से हराया और मण्डल सचिव/ महामंत्री (कुमाऊं क्षेत्र) के पद पर इं० दीपक सिंह मटियाली ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं० यशपाल सिंह को 112 वोटों के भारी अंतर से हराया।साथ ही मंडल उपाध्यक्ष पर इं० सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए।अधिवेशन में प्रदेश भर से आए हुए समस्त इंजीनियरिंग विभागों के इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *